समझौता विस्फोट का आरोपी रिमांड पर
Tuesday, February 14th, 2012
नोएडा स्थित एनआइए कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। एनआइए टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पहुंची और सिविल पुलिस को जानकारी देने के बाद फेज दो कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया। 19 फरवरी, 2007 में पानीपत के पास दिल्ली से लाहौर के बीच चलने वाले समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ था। इसमें 68 लोग मारे गए थे, जिसमें 43 पाकिस्तानी थे।
एनआइए ने रविवार को इंदौर से कमल चौहान को गिरफ्तार किया था। एनआइए के एसीपी विकास कुमार ने कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस को सूचना देकर कमल को सीजेएम विपिन कुमार शर्मा के सामने पेश किया। एनआइए टीम विस्फोट और मामले में फरार दस-दस लाख के इनामी इंदौर के रामजी कालसांगरा और संदीप डांगे के बारे में पूछताछ कर रही है।
A neo social movement for a new India of equal rights to all Indians


















































